इस कंपनी की लिस्टिंग ने निवेशकों को डुबोया, हर लॉट पर हुआ ₹31,680 का नुकसान

अंटाला इंडस्ट्रीज़ के शेयर BSE SME पर 20% डिस्काउंट के साथ ₹52.80 पर लिस्ट हुए। IPO में शेयर ₹66 के भाव पर जारी किए गए थे। लिस्टिंग के बाद शेयर गिरकर ₹50.16 के लोअर सर्किट पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को हर 2,000 शेयरों के लॉट पर ₹31,680 का नुकसान हुआ। 6 दिनों में यह IPO 12.79-गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Load More