Apple iPhone 18 के बेस मॉडल की लॉन्चिंग में देरी क्यों कर सकता है?
Apple अपने iPhone लॉन्च शेड्यूल में बड़ा बदलाव कर सकता है। कंपनी सितंबर-2026 में केवल iPhone 18 Pro मॉडल और पहला फोल्डेबल iPhone पेश कर सकती है जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 की लॉन्चिंग 2027 तक टाली जा सकती है। इससे नए प्रीमियम डिवाइसों पर अधिक ध्यान मिलेगा और बढ़ती मेमोरी लागत के बीच कीमत तय करने में भी लचीलापन रहेगा।