क्यों भारतीय ग्राहकों पर Apple प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे ज़्यादा असर पड़ा?
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल द्वारा प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए जाने का सबसे ज़्यादा असर भारत को हुआ है। यहां मैकबुक, iPad और एप्पल टीवी जैसे प्रोडक्ट्स की कीमत 14-70% तक बढ़ गई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की गिरती कीमत, ज़्यादा इंपोर्ट ड्यूटी और लोकल टैक्स के कारण भारत ज़्यादा प्रभावित है।