Apple के पहले फोल्डेबल iPhone में नहीं होगा टेलीफोटो कैमरा और Face ID: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple का पहला फोल्डेबल iPhone सितंबर में $2,000 से अधिक की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो सकता है। iPhone Ultra नाम वाले इस डिवाइस में टेलीफोटो कैमरा नहीं होगा। अल्ट्रा-थिन डिज़ाइन के कारण इसमें Face ID की जगह Touch ID फीचर दिया जा सकता है। बकौल रिपोर्ट्स, इसमें Action बटन और MagSafe वायरलेस चार्जिंग भी नहीं होगी।