Apple ने अगले हफ्ते नए इवेंट का किया एलान, पहले टचस्क्रीन मैकबुक के लॉन्च का दिया संकेत
ब्लूमबर्ग के अनुसार, एप्पल 28 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस में 'प्रो ऐंड टेल' इवेंट आयोजित करेगी। इवेंट के टीज़र वीडियो में उंगली से डिस्प्ले पर एप्पल का लोगो बनाते हुए दिखाया गया जिससे पहले टचस्क्रीन मैकबुक के लॉन्च का संकेत मिलता है। एप्पल M6 चिप वाला एक नया किफायती मैकबुक प्रो और नया iPad मिनी भी पेश कर सकती है।