Apple ने कुछ समय के लिए App Store से क्यों हटाया था Telegram?
Apple ने सोमवार को Telegram को कुछ समय के लिए App Store से हटा दिया था क्योंकि उसे प्लैटफॉर्म पर बाल यौन शोषण सामग्री प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाला कंटेंट मिला था। बाद में Telegram ने संबंधित कंटेंट हटाकर उसे पोस्ट करने वाले यूज़र को बैन कर दिया, जिसके बाद ऐप को दोबारा App Store पर बहाल कर दिया गया।