Apple ने नई पीढ़ी का पॉलिशिंग क्लॉथ किया लॉन्च, कीमत है ₹1098

एप्पल ने रियायती मूल्य पर अपने पॉलिशिंग क्लॉथ का नया संस्करण जारी किया है। भारत में इसकी कीमत ₹1,098 होगी जबकि मूल कीमत ₹1,780 थी। यह कपड़ा मुलायम व नॉन-एब्रेसिव है और एप्पल के डिस्प्ले साफ करने के लिए इस्तेमाल होता है। यह स्पष्ट नहीं है कि नए कपड़े में कीमत के अलावा और कोई उल्लेखनीय बदलाव हैं या नहीं।

Load More