Apple ने लॉन्च के बाद से दुनियाभर में अब तक बेचे 300 करोड़ आईफोन
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि कंपनी ने 2007 में लॉन्च के बाद से अब तक 300 करोड़ से ज़्यादा आईफोन बेचे हैं। लॉन्च होने के बाद से आईफोन ने 9 साल में 1 बिलियन यूनिट्स, फिर 5 साल में 2 बिलियन और अब 4 साल में 3 बिलियन यूनिट्स का आंकड़ा पार किया है।