Artemis II के अंतरिक्षयात्री का माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक हुआ क्रैश, रिमोटली किया गया ठीक
आर्टेमिस-II के कमांडर रीड वाइसमैन ने मिशन कंट्रोल से संपर्क कर बताया कि ओरायन अंतरिक्षयान में उनकी पर्सनल कंप्यूटिंग डिवाइस (पीसीडी) पर माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक क्रैश हो गया। बकौल वाइसमैन, आउटलुक 2 बार खुला लेकिन काम नहीं किया। इसके बाद मिशन कंट्रोल ने रिमोटली डिवाइस एक्सेस कर समस्या ठीक की। अंतरिक्षयान का टॉयलेट फैन भी पहले दिन जाम हो गया था।