Aspirin के मुकाबले खून पतला करने वाली दवा क्लोपिडोग्रेल हार्ट अटैक रोकने में बेहतर: स्टडी
एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि खून पतला करने वाली दवा क्लोपिडोग्रेल हार्ट अटैक/स्ट्रोक रोकने में एस्पिरिन से अधिक असरदार है। यूरोपियन सोसायटी ऑफ कार्डियोलॉजी के सम्मेलन में पेश इस रिसर्च में 29,000+ कोरोनरी हार्ट डिज़ीज मरीजों का विश्लेषण किया गया। परिणाम दिखाते हैं कि क्लोपिडोग्रेल लेने वालों में हार्ट अटैक/स्ट्रोक संबंधी समस्याओं का खतरा 14% कम था।