Yes Bank के निवेशकों को बड़ा झटका! 2 दिन में धराशायी हुए शेयर, 17% की आई भारी गिरावट
सुप्रीम कोर्ट के AT-1 बॉन्ड पर फैसले के बाद Yes Bank के शेयर दो कारोबारी दिनों में 17% से ज्यादा टूट गए। कोर्ट ने 2020 में बैंक के संकट के दौरान ₹8,415 करोड़ के AT-1 बॉन्ड को राइट-ऑफ करने का फैसला रद्द कर दिया। इससे बैंक के कोर कैपिटल रेशियो में करीब 250 बेसिस पॉइंट की कमी आ सकती है।