ATM में कैश नहीं होने की शिकायत लेकर पहुंचा ग्राहक, टेबल पर पैर रखकर बैठा रहा SBI मैनेजर
असम में SBI के एक ब्रांच मैनेजर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह टेबल पर पैर रखकर बैठा नज़र आ रहा है। इस दौरान एक ग्राहक ने ATM में कैश नहीं होने की शिकायत की। इस पर मैनेजर ने कार्ड स्वाइप सुविधा से इनकार करते हुए कहा, "कहीं यह सुविधा है तो...वहां से पैसे निकाल लीजिए।"