ATM से ₹10,000 के बदले निकले सिर्फ ₹1,000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना
राजस्थान के उदयपुर में एक ग्राहक के खाते से ₹10,000 कट गए लेकिन ATM से सिर्फ ₹1,000 निकले। बैंक से शिकायत के बाद भी पैसे नहीं मिलने पर ग्राहक ने उपभोक्ता आयोग का रुख किया। उदयपुर ज़िला उपभोक्ता आयोग ने बैंक को ₹9,000 की बकाया राशि लौटाने के साथ ₹7,000 मुआवजा और कानूनी खर्च देने का आदेश दिया है।