ATM से कैश नहीं निकला लेकिन खाते से कट गए पैसे? जानें क्या करें और कितने दिन में मिलेगा रिफंड
अगर ATM से कैश नहीं निकले लेकिन खाते से पैसे कट जाएं तो तुरंत बैंक में शिकायत दर्ज कर कंप्लेन नंबर नोट कर लें। RBI के नियमों के मुताबिक, ऐसे फेल ATM ट्रांजैक्शन का रिफंड 5 दिनों के भीतर मिल जाना चाहिए। देरी होने पर ग्राहक बैंक की शिकायत निवारण प्रणाली या RBI ओम्बड्समैन से संपर्क कर सकते हैं।