AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के CFO की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी कि बैंक के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) विमल जैन का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। विमल 2010 से इस बैंक से जुड़े हुए थे और उन्हें बैंक का एक प्रमुख स्तंभ माना जाता था। बैंक ने विमल के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्ति की है।