Axis Bank ने राजीव मंत्री को बनाया नया CFO, 28 सितंबर को संभालेंगे नई ज़िम्मेदारी
ऐक्सिस बैंक ने राजीव मंत्री को अपना नया सीएफओ नियुक्त किया है। वह फिलहाल बंधन बैंक में एग्ज़ीक्यूटिव प्रेसिडेंट और सीएफओ हैं। मंत्री 28 सितंबर को नई जिम्मेदारी संभालेंगे। गौरतलब है कि पुनीत शर्मा ने बैंक के सीएफओ पद से पिछले महीने इस्तीफा यह कहते हुए दिया था कि उन्हें अपनी प्रोफेशनल जर्नी का नया चरण शुरू करना है।