BAPS के प्रमुख स्वामी महाराज की जीवनी ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

BAPS के प्रमुख स्वामी महाराज की 13 खंडों की जीवनी ने किसी एक लेखक की सबसे लंबी जीवनी होने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 8,848 पृष्ठों और 21,46,447 शब्दों वाली यह जीवनी साधु आदर्श जीवनदास ने लिखी है। इसमें BAPS स्वामीनारायण संस्था के आध्यात्मिक गुरु, प्रमुख स्वामी महाराज (1921-2016) के 94 साल के जीवन और विरासत का ब्यौरा है।

Load More