BBD ग्रुप के खिलाफ IT की बड़ी कार्रवाई, लखनऊ में ₹100 करोड़ की बेनामी संपत्ति हुई ज़ब्त
लखनऊ (यूपी) में आयकर विभाग ने बीबीडी ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग ₹100 करोड़ मूल्य की संपत्तियों को ज़ब्त किया है। ये संपत्तियां अयोध्या-लखनऊ नैशनल हाईवे के आसपास स्थित गांवों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीबीडी ग्रुप ने साल 2005 से 2015 के बीच ये ज़मीनें अपने दलित कर्मचारियों के नाम पर खरीदी थीं।