BCCI, CA और ECB के साथ 2-टियर टेस्ट सिस्टम की संभावनाएं तलाश रहा है ICC
बीसीसीआई, सीए और ईसीबी के साथ मिलकर आईसीसी तीनों बड़े देशों (भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड) के बीच ज़्यादा सीरीज़ आयोजित करने के लिए 2-टियर टेस्ट सिस्टम की संभावना तलाश रहा है। 'द एज' ने सूत्रों के हवाले से बताया, "इस संबंध में कोई भी योजना 2027 में मौजूदा फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम के खत्म होने के बाद शुरू होगी।"