BCCI के ताज़ा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स में किस ग्रेड में शामिल हैं कौनसे क्रिकेटर?
बीसीसीआई के ताज़ा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स के 'ए+' ग्रेड में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह व रवींद्र जडेजा और 'ए'-ग्रेड में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत हैं। 'बी'-ग्रेड में सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल व श्रेयस अय्यर और 'सी'-ग्रेड में ईशान किशन व अर्शदीप सिंह समेत 19 क्रिकेटर हैं।