BCCI ने अनुशासन को लेकर भारतीय खिलाड़ियों के लिए जारी कीं 10 सूत्रीय गाइडलाइन्स
बीसीसीआई ने 'अनुशासन और एकजुटता' को बढ़ावा देने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए 10 सूत्रीय गाइडलाइन्स
जारी की हैं। इनके तहत घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य होगा, दौरों पर परिवार व निजी स्टाफ की मौजूदगी पर पाबंदियां रहेंगी और सीरीज़ के दौरान व्यक्तिगत विज्ञापन करना प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है।