BCCI ने एशियन गेम्स में टीम इंडिया के ठहरने की व्यवस्था को लेकर हुए विवाद पर तोड़ी चुप्पी
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारतीय क्रिकेटरों के एशियन गेम्स में ठहरने को लेकर हुए विवाद पर कहा है कि खिलाड़ी नागोया के तय होटलों में रहेंगे जो 5 स्टार नहीं लेकिन आरामदायक हैं। बकौल शुक्ला, बीसीसीआई ने तस्वीरें-वीडियो देखकर व्यवस्था की है और खिलाड़ियों को अलग-अलग कमरे मिलेंगे। वेन्यू से दूर होने के चलते टोक्यो-ओसाका के होटल रिजेक्ट हुए।