BCCI ने कोई विकल्प नहीं छोड़ा था, मजबूरी में हमने ग्रेटर नोएडा स्टेडियम चुना: ACB
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने बारिश के चलते ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) स्टेडियम में अफगानिस्तान-न्यूज़ीलैंड के बीच टेस्ट मैच दो दिनों तक शुरू नहीं होने पर बीसीसीआई पर आरोप लगाया है। एसीबी के एक अधिकारी ने कहा, "बीसीसीआई ने हमारे सामने कोई विकल्प नहीं छोड़ा था, मजबूरी में इस स्टेडियम को चुनना पड़ा...हम लखनऊ या देहरादून में खेलना चाहते थे।"