BCCI ने मुख्य कोच गौतम गंभीर, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख VVS लक्ष्मण को गुरुवार को समीक्षा बैठक के लिए बुलाया है। बैठक में आयरलैंड व इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हालिया हार, खिलाड़ियों की चोटों का मैनेजमेंट और 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों का रोडमैप चर्चा के प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है।