BCCI ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम पर की पैसों की बारिश, ₹58 करोड़ के पुरस्कार का किया एलान
द बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की जीत के बाद ₹58 करोड़ के पुरस्कार की घोषणा की है। बीसीसीआई ने कहा, "यह राशि खिलाड़ियों, कोचिंग व सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के प्रति सम्मान दिखाने के लिए है, कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम ने टूर्नामेंट में दबदबा कायम रखा।"