BCCI ने जडेजा को वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए दी बधाई, उनके नाम दर्ज ही नहीं है यह रिकॉर्ड
बीसीसीआई ने गुरुवार को रवींद्र जडेजा को सबसे लंबे समय तक नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर (1,152-दिन) रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई दी। हालांकि, यह रिकॉर्ड गारफील्ड सोबर्स के नाम है जो फरवरी 1962 से मार्च 1974 (4,402-दिन) तक नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर रहे थे। 1987 के बाद के क्रिकेटरों में यह रिकॉर्ड जैक्स कैलिस (1,827-दिन) के नाम है।