BCCI ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच शमी की फिटनेस पर जारी किया मेडिकल अपडेट
बीसीसीआई ने नवंबर 2023 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने वाले पेसर मोहम्मद शमी का मेडिकल अपडेट जारी किया है। बीसीसीआई के मुताबिक, शमी एड़ी की चोट से उबर गए हैं लेकिन इस सीज़न में घरेलू मैचों के दौरान उनके बाएं घुटने में मामूली सूजन दिखी। बोर्ड ने कहा कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेष मैचों के लिए शमी फिट नहीं हैं।