BCCI ने लागू किया 'सीरियस इंजरी रिप्लेसमेंट' नियम, जानिए क्या है यह
बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट के लिए नया ‘सीरियस इंजरी रिप्लेसमेंट’ नियम लागू किया है। यह नियम 2025-26 सीज़न से प्रभावी होगा जिसके तहत मल्टी-डे फॉर्मैट में चोटिल खिलाड़ियों के लिए रिप्लेसमेंट मिलेगा। अगर कोई खिलाड़ी मैच के दौरान गंभीर चोट के चलते बाहर होता है तो टीम मैनेजमेंट उसे एक समान योग्यता वाले खिलाड़ी से रिप्लेस कर पाएगी।