BCCI ने शेयर किया विश्व कप ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम के हवाई सफर के अनुभव का वीडियो
बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप-2024 विजेता भारतीय टीम के बारबाडोस से स्वदेश लौटने के बाद विश्व कप ट्रॉफी संग टीम के हवाई सफर के अनुभव का वीडियो ऑनलाइन शेयर किया है। वीडियो में ट्रॉफी थामे हुए पेसर मोहम्मद सिराज ने कहा, "यह शानदार एहसास है।" वहीं, स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा, "इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।"