BEL में ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के 48 पदों पर निकली भर्ती
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के 48 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के माध्यम से 11 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर नियुक्ति 2 वर्ष और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर नियुक्ति 3 वर्ष के लिए की जाएगी।