BHEL को छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी से मिला ₹11800 करोड़ का ठेका, शेयर में आई तेज़ी
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) से सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के निर्माण के लिए ₹11,800 करोड़ का ठेका मिला है। इसके बाद बीएचईएल के शेयर में शुक्रवार को करीब 3% तक की तेज़ी देखी गई और कंपनी का शेयर फिलहाल ₹217.05 पर कारोबार कर रहा है।