BHEL को मिला ₹1500 करोड़ तक का ऑर्डर, 5 साल में दिया 553% रिटर्न
सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) से लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है। इसके तहत पश्चिम बंगाल के बर्नपुर स्थित IISCO स्टील प्लांट में कैप्टिव पावर प्लांट लगना है और इसकी अनुमानित वैल्यू ₹1,200 करोड़ से ₹1,500 करोड़ के बीच है। कंपनी के शेयर पिछले 5 साल में 553.71% रिटर्न दे चुके हैं।