BHEL में आर्टिजन ग्रेड IV के 660 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं व ITI पास को मिलेगा मौका
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने आर्टिजन ग्रेड-IV के 660 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन समेत 7 ट्रेड में नियुक्तियां की जाएंगी। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक https://careers.bhel.in/index.jsp पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 11 दिसंबर को प्रस्तावित है।