BHU में जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर निकली भर्ती, 17 अप्रैल तक करें अप्लाई
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने जूनियर क्लर्क (ग्रुप-सी) के 199 पदों पर भर्ती निकाली है। वैकेंसी में 80 पद अनारक्षित हैं जबकि 20 पद ईडब्ल्यूएस, 28 एससी, 13 एसटी, 50 ओबीसी व 8 विकलांग वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 17 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।