बिज़नेस शुरू करने का सुनहरा मौका! गोल्ड हॉलमार्किंग सेंटर खोलने पर सरकार देगी 75% तक सब्सिडी
BIS ने नए गोल्ड असेइंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर (AHC) खोलने के लिए आवेदन मांगे हैं। सामान्य क्षेत्रों में निजी आवेदकों को मशीनरी और उपकरणों की लागत का 30% जबकि पूर्वोत्तर, विशेष श्रेणी वाले राज्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में 50% तक वित्तीय सहायता मिलेगी। वहीं PSU को इन क्षेत्रों में 75% तक सहायता दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तारीख 18-नवंबर है।