BIS में कंसल्टेंट के 160 पदों पर निकली भर्ती, ₹75,000 होगी सैलरी
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) में कंसल्टेंट के 160 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 9 मई तक बीआईएस की आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। कंसल्टेंट के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹75,000/माह वेतन मिलेगा। यह नौकरी पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित है।