BJP आईटी सेल से हटाए गए अमित मालवीय को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी
BJP में लंबे समय तक आईटी विभाग के प्रमुख रहे अमित मालवीय को बीजेपी में नई ज़िम्मेदारी मिली है। मालवीय को बीजेपी ने महाराष्ट्र का सह प्रभारी बनाया है जबकि महाराष्ट्र का प्रभार सांसद बैजयंत जय पांडा को दिया गया है और उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाडे और कमलजीत सहरावत सह-प्रभारी के तौर पर काम करेंगे।