BJP के 'सीट बचा लो' पर केजरीवाल बोले- राहुल पर एक लाइन बोलने पर BJP को हो रही तकलीफ

'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बीजेपी पर कांग्रेस के साथ 'जुगलबंदी' करने का आरोप लगाया है। X पर बीजेपी के अमित मालवीय के पोस्ट के जवाब में उन्होंने लिखा, "क्या बात है…मैंने राहुल गांधी पर एक लाइन बोली...बीजेपी को देखिए कितनी तकलीफ हो रही है।" दरअसल, मालवीय ने केजरीवाल से कहा था, "नई दिल्ली की सीट बचा लो।"

Load More