यूपी में आज से बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन शुरू, सीएम योगी-नड्डा जैसे दिग्गज संभालेंगे पदयात्रा की कमान
यूपी में बीजेपी 3-5 नवंबर तक 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान चलाएगी और इन पदयात्राओं की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा संभालेंगे। पार्टी के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोपों और चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना है। लखनऊ, बरेली, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर और गाज़ियाबाद में कार्यक्रम होंगे।