BJP के एक नेता ने मुझे बताया था कि EVM कैसे हैक होती है: उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा, "जब हम बीजेपी के साथ गठबंधन में थे तो बीजेपी के एक नेता ने मुझे बताया था कि ईवीएम कैसे हैक होती है।" हालांकि, उद्धव ने बीजेपी नेता का नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि अब वह नेता नहीं हैं लेकिन बीजेपी में ही हैं।