BJP-कांग्रेस नेता बने समधी; कौन हैं अफशां खान जो पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन की बनीं बहू?
बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन की शादी हरियाणा के कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां खान से हुई है। 25-अक्टूबर को दिल्ली में निकाह हुआ। अफशां ने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है और उनके पिता 1999 में ओमप्रकाश चौटाला सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे और बाद में विधानसभा उपाध्यक्ष बने।