BJP की जीत होगी, इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है: झारखंड में मतगणना के बीच चंपाई सोरेन

झारखंड विधानसभा चुनाव की शनिवार को जारी मतगणना के बीच सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार चंपाई सोरेन ने कहा है, "बीजेपी की अधिकांश विधानसभाओं में जीत होगी। इस बात में कोई किंतु-परंतु नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "सरकार भी बीजेपी-एनडीए गठबंधन की ही बनेगी। हमें विश्वास है, चुनाव प्रचार के समय से ही संकेत मिल चुके थे।"

Load More