BJP का झंडा लगी फॉर्च्यूनर से स्टंट कर यूपी में बनाई गई रील, लगा ₹33,000 का जुर्माना
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में हाल ही में बीजेपी का झंडा लगी एक फॉर्च्यूनर कार से स्टंट कर रील बनाई गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने वाहन मालिक पर ₹33,000 का जुर्माना लगाया है। कई X यूज़र्स ने पुलिस के कार्रवाई की सराहना की है और एक यूज़र ने लिखा, "बिल्कुल सही कदम।"