BJP किसी पर विश्वास नहीं करती: पार्टी से अपर्णा यादव की 'नाराज़गी' के बीच अखिलेश यादव
सपा संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव की बहू व बीजेपी नेता अपर्णा यादव की बीजेपी से कथित नाराज़गी के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी किसी पर विश्वास नहीं करती है और वो अंदरूनी अविश्वास का शिकार है। गौरतलब है, अपर्णा को उत्तर प्रदेश महिला आयोग में उपाध्यक्ष बनाया गया है जिससे वह 'खुश नहीं' हैं।