BJP जॉइन करने पर पिता ने जूतों से पीटा था; कौन हैं बासित अली जो बने पार्टी का मुस्लिम चेहरा?
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बासित अली को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया। 2011 में बीजेपी जॉइन करने वाले बासित ने 'शुक्रिया मोदी भाईजान' अभियान से मुस्लिम महिलाओं तक पहुंच बनाई और 'मन की बात' का उर्दू संस्करण जारी किया। बकौल आजतक, बीजेपी जॉइन करने पर पिता ने उन्हें जूते-डंडों से पीटा था।