BJP ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए 'शीशमहल आपदा फैलाने वालों का अड्डा' गाना किया जारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए 'शीशमहल' और 'आप-दा' को लेकर एक पोस्टर और एक गाना जारी किया है। X पर बीजेपी ने 'शीशमहल आपदा फैलाने वालों का अड्डा' नाम से एक गाना शेयर किया है। एक दूसरे पोस्ट में केजरीवाल को 'आप-दा-ए-आज़म' कहने वाला पोस्टर भी शेयर किया गया है।