हमने शॉपिंग करने की अपील की थी, CP में BJP ने दुकानें बंद करवा दीं: रैली से पहले राहुल
दिल्ली के रामलीला मैदान में I.N.D.I.A. गठबंधन की रैली से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया, "हमने रैली में आने वालों से यहां शॉपिंग करने की अपील की थी जिससे दुकानदारों का फायदा हो।" उन्होंने कहा, "कनॉट प्लेस आते समय पता चला कि बीजेपी ने ज़बरदस्ती दुकानें बंद करवा दीं...ट्रेडर्स का नुकसान कौन कर रहा है...ये जान लीजिए।"