BJP ने कर्नल सोफिया पर एमपी के मंत्री की विवादित टिप्पणी का लिया संज्ञान, किया आगाह
कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की आपत्तिजनक टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए बीजेपी ने उन्हें आगाह किया है। प्रदेश बीजेपी प्रमुख वीडी शर्मा ने कहा, "किसी को भी ऐसी बातें कहने का अधिकार नहीं है। वह बहन इस देश की बेटी है और उसने जो पराक्रम किया है उसे पूरा देश सलाम करता है।"