BJP ने तमिलनाडु में चुनावी घोषणापत्र किया जारी, महिलाओं को ₹2000/माह व 3 फ्री सिलिंडर मिलेंगे
बीजेपी ने तमिलनाडु में अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया है। घोषणापत्र में महिलाओं को हर महीने ₹2,000 और हर साल (पोंगल, तमिल नववर्ष व दिवाली पर) 3 फ्री एलपीजी सिलिंडर देने का वादा किया गया है। इसके अलावा योग्य महिलाओं को ई-स्कूटर खरीदने के लिए ₹25,000 की सब्सिडी, जल्लीकट्टू बैल पालने वालों को ₹2,000/माह की मदद का भी प्रस्ताव है।