BJP ने पार्षदों को ₹5 करोड़ की पेशकश की: दिल्ली में एकसाथ 15 पार्षदों के पार्टी छोड़ने पर 'आप'
दिल्ली में 15 निगम पार्षदों द्वारा एकसाथ पार्टी छोड़े जाने पर आम आदमी पार्टी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। 'आप' ने कहा, "मेयर चुनाव से ही बीजेपी हमारे पार्षदों को अपनी ओर करने की कोशिश कर रही है...प्रत्येक पार्षद को ₹5 करोड़ की पेशकश की गई।" गौरतलब है, 'आप' छोड़ने वाले पार्षदों ने अलग पार्टी बनाने का एलान किया है।